पुर्तगाल लीग : बेनफिका ने ब्रागा को 2-0 से हराया

लिस्बन, 15 मार्च (आईएएनएस)। बेनफिका फुटबाल क्लब ने लिस्बन के लज स्टेडियम में खेले गए पुर्तगाल लीग के 25वें दौर में ब्रागा को 2-0 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को खेले गए मुकाबले में ब्राजीलियाई फॉरवर्ड खिलाड़ी जोनास ने 20वें मिनट में बेनफिका के लिए पहला गोल किया। मैच का दूसरा गोल 76वें मिनट में एलिस्यू ने दागा।

पूरे मैच में बेनफिका के खिलाड़ी का दबदबा रहा और ब्रागा अपनी खराब रक्षा पंक्ति और आक्रमण के साथ संघर्ष करता नजर आया।

यह बेनफिका की लगातार छठी जीत है और वह लीग में शीर्ष पर है। उसके 65 अंक हैं। पोटरे सात अंक पीछे दूसरे और ब्रागा 46 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493