अमिताभ ने टीवी शो पर जीतेंद्र के साथ नृत्य किया

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। यह खास मौका था जब छोटे पर्दे पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता जीतेंद्र हिट गाने ‘ताकी ओ ताकी’ पर एक-साथ थिरकते नजर आए। दरअसल जीतेंद्र अचानक बिग बी के शो ‘आज की रात जिंदगी’ के सेट पर पहुंचे थे।

जीतेंद्र और अमिताभ बच्चन ने 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहरी चाल’ में साथ काम किया था। जीतेंद्र ने कहा कि वह इस शो में दिखाई गई एक स्टोरी से बहुत प्रभावित हुए थे और इसे बताने के लिए वह खुद सेट पर आए।

जीतेंद्र ने कहा कि ऐसे लोग अपने दिल की पूरी अच्छाई के साथ अच्छे काम करते हैं, इन्हें देखना ही अभिभूत करने वाला है।

इस कार्यक्रम में दिखाया जाता है कि आम आदमी भी तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए भी किस तरह समाज की भलाई कर सकता है। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं विजय ठाकुर। जीतेंद्र के बड़े फैन रहे विजय ठाकुर को जीतेंद्र के घर ले जाना था। लेकिन जीतेंद्र ने खुद ही विजय ठाकुर को चौकाने के लिए सेट पर आने का फैसला किया।

सूत्र ने बताया कि जीतेंद्र इस मौके पर बिग बी और विजय ठाकुर से मिल कर बहुत भावुक दिखाई दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493