म्यांमार चीन के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति जारी रखेगा : सू की

सू की ने कहा कि म्यांमार जब से स्वतंत्र हुआ है, तभी से अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण विदेश नीति अपनाता आया है। उन्होंने कहा कि एनएलडी ऐसी नीति को सफलतापूर्वक लागू कर सकती है।

विदेशी निवेशकों को लुभाने के बारे में पूछे जाने पर सू की ने कहा कि वह देश में चीन सहित सभी देशों के निवेश का दिल खोलकर स्वागत करती हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में निवेश बढ़ाने के लिए म्यांमार के लोगों का भरोसा जीतना बहुत जरूरी है।

सू की ने चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह योजना सभी पक्षों के लिए लाभदायक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493