मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्रिकेटर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में टी20 श्रंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
अमिताभ ने रविवार रात ट्वीट किया, “बधाई। भारत ने टी20 सीरीज जीत ली। रोहित आप सनसनी हो और हार्दिक आप कमाल हो।”
भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद शतक और हार्दिक के चार विकेटों के दम पर कांउटी ग्राउंड में रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड को मात देते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath