निर्भया मामले में दोषियों की फांसी की सजा बरकरार (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को निर्भया के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले में चार दोषियों को फांसी की सजा को बरकरार रखा।

पांच मई 2017 को फांसी की सजा के फैसले को वापस लेने के लिए दोषियों द्वारा दाखिल याचिका को खारिज करते हुए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने कहा कि समीक्षा याचिका में पुनर्विचार के आधार की कमी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493