अमिताभ ने सिनेमैटोग्राफर डब्ल्यू.बी राव के निधन पर शोक जताया

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने दिग्गज सिनेमैटोग्राफर डब्ल्यू.बी राव के निधन पर शोक जताया है। राव के साथ उन्होंने ‘हम’ और ‘खुदा गवाह’ में काम किया था।

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने दिग्गज सिनेमैटोग्राफर डब्ल्यू.बी राव के निधन पर शोक जताया है। राव के साथ उन्होंने ‘हम’ और ‘खुदा गवाह’ में काम किया था।

अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “दिग्गज कैमरामैन और कोमल रचनात्मक प्रतिभा डब्ल्यू. बी. राव का निधन। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनके यादगार काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके प्रियजनों के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं।”

राव का 16 जनवरी को भारतीय अरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया था।

राव ने फिल्म उद्योग में चार दशकों तक काम किया था। उन्होंने ‘रंगीला’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘जुड़वा’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, और ‘धड़कन’ के समेत कई सफल फिल्मों के लिए काम किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493