आस्ट्रेलियन ओपन : जोकाविक तीसरे दौर में पहुंचे

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। छह बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अपने सातवें खिताब के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जोकोविक ने फ्रांस के गेल मोंफिल्स को मात दी।

मोंफिल्स ने मैच के शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया और पहले सेट को 6-4 से जीत लिया, लेकिन अधिक तापमान के कारण उन्हें बाकि के तीन सेटों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मोंफिल्स की गलतियों का फायदा उठाते हुए जोकोविक ने दूसरे सेट को 6-3 से जीतकर अच्छी वापसी की। इसके बाद उन्होंने शेष दो सेट भी 6-1 और 6-3 से अपने नाम कर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना स्पेन के रामोस-विनोलास से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493