मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
अमिताभ का कहना है कि इस शो से उनका पुराना नाता रहा है।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर’ का अडेप्टेशन है।
अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट कर कहा, “केबीसी दोबारा शुरू। इसके 18 साल हो गए हैं और अब 10वां सीजन आ रहा है। इससे पुराना नाता रहा है। आपके प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था।”
dharmpath.com dharmpath