प्रीमियर लीग : चेल्सी ने जीती लंदन डर्बी

लंदन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक रोमांचक मुकाबले में लंदन स्थित क्लब आर्सेनल को 3-2 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, नए कोच युनाई एमरी के मार्गदर्शन में इस सीजन आर्सेनल की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मुकाबले आर्सेनल को मैनचेस्टर सिटी ने 2-0 से हराया था।

चेल्सी ने अपने घरेलू मैदान पर दमदार शुरुआत की और स्पेनिश फारवर्ड प्रेडो ने नौवें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी। 20वें मिनट में स्पेन के ही स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा ने चेल्सी के लिए दूसरा गोल किया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद आर्सेनल ने मैच में दमदार वापसी की और 37वें मिनट में हेनरिख मिखतार्यान ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। पहला हाफ समाप्त होने से पहले 41वें मिनट में एलेक्स इवोबी ने बराबरी का गोल दागा।

दूसरे हाफ की शुरुआत में आर्सेनल ने शानदार खेल दिखाया लेकिन इेडन हैजार्ड और मैटओ कोविचिक के मैदान पर आने के बाद मेजबान टीम ने वापसी की और 81वें मिनट में मार्कस अलोंसो ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493