मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एक कॉलेज में अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ का नया गीत ‘जीने दे मुझे’ लांच करने पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन छात्रों से बातचीत करते और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।
एक बयान के मुताबिक, बिग बी ने हजारों कॉलेज छात्रों के बीच रॉनी लाहिड़ी, कीर्ति कुलहरि, एंड्रिया तरियंग, अंगद बेदी और शूजीत सरकार के साथ ‘पिंक’ का पहला गीत लांच किया।
‘पिंक’ तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित है, जो एक आपराधिक मामले में फंस जाती हैं।
फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है। इसके निर्माता ‘पीकू’ व ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके शूजीत सरकार हैं।
अमिताभ बच्चन, कीर्ति कुलहरि और एंड्रिया तरियंग अभिनीत यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath