‘गौतमीपुत्र सतकरणी’ चुनौतीपूर्ण और मजेदार होगी : चिरंतन भट्ट

चेन्नई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। संगीतकार चिरंतन भट्ट ने आगामी तेलुगु फिल्म ‘गौतमीपुत्र सतकरणी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कृष जगरलमुडी से हाथ मिलाया है। चिरंतन का कहना है कि यह फिल्म चुनौतीपूर्ण होने के साथ ही मजेदार भी होगी।

चिरंतन ने आईएएनएस से कहा, “हम अभी धुनों पर विचार कर रहे हैं। मैं ‘कंचे’ के बाद कृष के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मजेदार रहेगा क्योंकि वह ऐसे निर्देशक हैं जो जानते हैं कि उन्हें वास्तव में क्या चाहिए। उन्हें संगीत का अच्छा ज्ञान है, जिससे मेरा काम आसान हो जाएगा।”

उन्होंने कहा, “कंचे की तरह ही यह भी एक ऐतिहासिक फिल्म होगी। इसका अर्थ है कि मुझे अपनी पसंद के किसी भी वाद्य का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्रता नहीं होगी और मुझे ज्यादातर धुनों पर ही निर्भर रहना होगा। प्रयोग करने की ज्यादा गुंजाइश नहीं होने को लेकर मैं शिकायत नहीं कर रहा। मुझे फिर भी अच्छा संगीत देना होगा और इसी कारण इस फिल्म में काम करना चुनौतीपूर्ण और मजेदार होगा।”

फिल्म सतावाहन साम्राज्य के एक गुमनाम शासक पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493