अमिताभ बने मोहम्मडन स्पोर्टिग के अजीवन सदस्य

कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को मंगलवार को फुटबाल क्लब मोहम्मडन स्पोटिर्ंग की अजीवन सदस्यता प्रदान की गई। क्लब की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर उन्हें यह सम्मान दिया गया।

क्लब के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुल्तान अहमद ने अमिताभ को यह सम्मान प्रदान किया।

उन्होंने अभिताभ को इस साल के अंत में क्लब के 125 साल पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया है।

क्लब ने अपने एक बयान में कहा है कि अभिताभ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493