आतंकवाद के खिलाफ अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का नीदरलैंड का आग्रह

नीदरलैंड के विदेशमंत्री बर्ट कोएंडर ने ग्लोबल काउंटर टेररिज्म फोरम (जीसीटीएफ) के संयुक्त सत्र व आईएसआईएल से निपटने के लिए वैश्विक गठबंधन की बैठक से पहले सोमवार को हेग में कहा, “आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए हमें विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करना है।”

नीदरलैंड के विदेशमंत्री के मुताबिक, विभिन्न घटकों के बीच विभिन्न स्तरों पर खुफिया जानकारी साझा की जानी चाहिए, जिसमें संदिग्ध विदेशी आतंकवादियों, उनके बैंक खातों, यात्रा योजना की जानकारी और हथियार कारोबारियों की एक सूची शामिल होगी।

विदेशमंत्री ने कहा कि सरकार व दुनिया भर के खुफिया एजेंसियों को सही वक्त पर सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानूनी ढांचा पहले ही पेश किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, “हमने समझौते किए हैं, हमें विश्वास बढ़ाना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493