अमिताभ में सर्वाधिक वांछित गुण : सर्वेक्षण

नई दिल्ली,1 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में अमिताभ बच्चन सर्वाधिक वांछित गुणों वाले शख्स बन कर उभरे हैं। लोगों को उनमें मौजूद गुण सबसे ज्यादा पसंद आए हैं।

रिश्ते मिलाने से संबंधित काम करने वाले पोर्टल भारत मैट्रिमॉनी ने सोशल मीडिया पर एक सर्वेक्षण कराया, जिसमें एकल पुरुष और महिलाओं से यह जानने की कोशिश की गई कि वे अपने जीवनसाथी ढूंढ़ते समय उनमें क्या खूबी देखते हैं और उन लोगों से मनपसंद खूबियों से लैस एक मशहूर हस्ती को भी चुनने के लिए कहा गया।

इस सर्वेक्षण में 1500 लोगों की प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया है, जिसमें 37.3 फीसदी पुरुष और 62.7 फीसदी महिलाएं हैं।

अभिनेता ऋतिक रोशन को आकर्षक लुक के लिए 70 फीसदी और ईमानदारी के लिए शाहरुख खान को 55 फीसदी वोट मिले। सर्वेक्षण में भाग लेने वालों से कड़ी मेहनत, सम्मान और आपसी समझ जैसे गुणों के आधार पर चयन करने के लिए कहा गया था।

सर्वेक्षण में 62.7 फीसदी महिलाओं ने महानायक अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा वोट किया। सम्मान के मामले में अमिताभ को 50 फीसदी वोट मिले।

मैट्रिमॉनी डॉट कॉम के मार्केटिंग हेड कौशिक तिवारी कहते हैं, “सामाजिक अभियान प्रशंसकों को अपने पसंदीदा हस्तियों के वांछित गुणों को जाहिर करने का मौका देता है और इसके परिणाम दिलचस्प हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493