नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस) । फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूशन्स’ की रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा है, क्योंकि सबको उनके इस सवाल का जवाब मिलेगा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, इसके बाद अब निमार्ताओं ने फिल्म का ग्राफिक उपन्यास जारी किया है। इसका शीर्षक ‘बाहुबली : बैटल ऑफ द बोल्ड’ रखा गया है।
इसे लोग अपने अपने मोबाइल पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आगामी सप्ताहों में इसके क्षेत्रीय संस्करण भी जारी किए जाएंगे।
फिल्म के ग्राफिक उपन्यास की रिलीज को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि उपन्यास को भारी तादाद में लोग डाउनलोड करके इसे भी सुपरहिट बना देंगे।
‘बाहुबली’ के पहले भाग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म भारतीय सिनेमा की आज तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ‘बाहुबली : द कन्क्लूशन्स’ 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होने जा रही है।
dharmpath.com dharmpath