अमिताभ से मुलायम की बायोपिक का प्रचार न करने का आग्रह

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने उनसे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बायोपिक का प्रचार न करने का आग्रह किया है।

प्रशंसकों ने यह आग्रह मुलायम द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम में दुष्कर्म पीड़िताओं के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद आया है।

मुलायम ने एक कार्यक्रम में कहा था, “आमतौर पर अगर एक व्यक्ति दुष्कर्म करे, तो शिकायत में चार लोगों को नामजद कराया जाता है। क्या ऐसा संभव है? यह व्यावहारिक नहीं है।”

हजारों लोगों ने वेबसाइट ‘चेंज डॉट ओआरजी’ पर एक हस्ताक्षर अभिन्यान के जरिये अमिताभ बच्चन से मुलायम की बायोपिक ‘नेताजी-मुलायम सिंह यादव’ का बहिष्कार करने के लिए कहा है।

दिल्ली की मिताली डडवाल द्वारा शुरू की गई यह याचिका वायरल हो गई है और इस पर कुछ ही घंटों में 15,000 से अधिक लोग समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर कर चुके हैं।

मिताली ने अपनी याचिका में कहा, “अमिताभ बच्चन द्वारा ‘नेताजी..’ फिल्म का प्रचार करना मुलायम सिंह की लैंगिकवादी टिप्पणी और उनकी महिला-द्वेषी विचारधारा को जायज ठहराएगा।”

ऐसी खबर है कि अमिताभ से विवेक निर्देशित ‘नेताजी-मुलायम सिंह यादव’ का प्रचार करने के लिए संपर्क किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493