भारत ने तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि बढ़ाई

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि समाप्त हो गई, जिसके कारण इसे और एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।”

साल 1994 में उनके उपन्यास ‘लज्जा’ को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार देते हुए उन्हें बांग्लादेश से निर्वासित कर दिया गया था, जिसके बाद तसलीमा ने साल 2004 में कोलकाता में शरण ली थी। उसके बाद से लेकर अब तक वह वीजा लेकर भारत में रह रही हैं, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है।

वह फिलहाल दक्षिणी दिल्ली के इलाके में रह रही हैं।

कई मौकों पर बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा भारत में खासकर कोलकाता में स्थायी तौर पर रहने की इच्छा जता चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493