टेनिस : सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

सिनसिनाटी (अमेरिका), 21 अगस्त (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक यहां जारी सिनसिनाटी ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

जोकोविक ने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को हराया लेकिन यह जीत उनके लिए काफी कठिन रही। गॉफिन पर जोकोविक ने 6-4, 2-6, 6-3 से जीत हासिल की।

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक अब अगले दौर में स्विटजरलैंड के स्टैन वॉवरिंगा से भिड़ेंगे। वॉवरिंका ने क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 6-7 (2), 7-6 (5), 7-6 (5) से हराया।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीय अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सेरेना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इटली की कारिन क्नाप को 6-0, 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493