मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन सीवर मजदूरों की सहायता करने के लिए और उन्हें मैनहोल में प्रवेश करने से बचाने के लिए 50 मशीनों का दान करेंगे।
मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन सीवर मजदूरों की सहायता करने के लिए और उन्हें मैनहोल में प्रवेश करने से बचाने के लिए 50 मशीनों का दान करेंगे।
वह इन मजदूरों की जिदंगी की रक्षा करना और समाज में उनका सम्मान दिलाना चाहते हैं।
हाल ही में सीवर मजदूरों की मौत होने की कई खबरें आने के बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “हाथ से सफाई किसी भी प्रकार से हाथ से की गई सफाई, कचरा ले जाने, मानव मलमूत्र ले जाने और सीवरों को साफ करने के रूप में संदर्भित किया जाता है।”
इसमें अक्सर बाल्टी, झाड़ू और टोकरी जैसे सफाई करने की बुनियादी चीजें शामिल होती हैं।
उन्होंने लिखा, “वे (मजदूर) सफाई करने के लिए बेहद अमानवीय परिस्थिति में बिना किसी सुरक्षा या उचित उपकरण के मैनहोल के नीचे जाते हैं। उनमें से कई वहां मौजूद घुटन पैदा करने वाली और घातक गैस के कारण मर जाते हैं।”
अमिताभ ने लिखा, “हाल ही में 15 घंटों के क्लीनाथॉन के दौरान यह बात मेरी जानकारी में आई और मैं इन मजदूरों के लिए 50 मशीनें खरीद रहा हूं, ताकि उन्हें मैनहोल में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़े और वे बाहर से ही इन मशीनों से मैनहोल और सीवर साफ कर पाएं और अपने सम्मान की भी रक्षा कर पाएं।”
dharmpath.com dharmpath