अमित, एकता कपूर का समर्थन पाकर गौरवान्वित

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के रहने वाले अभिनेता अमित टंडन इन दिनों एकता कपूर के धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि वह एकता का समर्थन पाकर धन्य हो गए हैं।

अमित को टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ ने पहचान दिलाई। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे बालाजी टेलीफिल्म्स से जितनी भी बहुमुखी भूमिकाएं मिलीं, वे सभी एकता के दिमाग की उपज हैं। मैंने जब अन्य प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया, तो अहसास हुआ कि मैं एकता कपूर एवं बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ कितना सहज हूं।”

उन्होंने कहा, “वे अच्छी तरह जानते हैं कि मुझसे सर्वश्रेष्ठ काम कैसे लेना है..मैं उनका समर्थन पाकर धन्य हो गया हूं।”

एकता ने अमित को ‘कैसा ये प्यार है’ के बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अभिनय ब्रेक दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493