आईएस धूम्रपान करने वाले अपने ही लड़ाकों को कर रहा दंडित

दमिश्क, 20 मई (आईएएनएस)। सीरिया और ईराक में सक्रिय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने धूम्रपान करने वाले अपने ही लड़ाकों को दंडित करते हुए उनकी बुरी तरह पिटाई की है।

आईएस अधीन क्षेत्रों में प्रसारित एक वीडियो में आईएस का एक आतंकवादी सिगरेट पीने के कारण अपने ही लड़ाकों को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रपटों से मिली।

खामा प्रेस के मुताबिक, कथित तौर पर आईएस द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में पुरुष एक दीवार से सटकर पंक्तिबद्ध बैठे हैं और एक नकाबपोश आतंकवादी उनके आगे-पीछे घूम रहा है।

वीडियो में नकाबपोश आतंकवादी को उन लोगों को अपनी राइफल की बैरल से पीटते दिखाया गया है। आतंकवादी अपनी बंदूक की बट (लकड़ी के पिछले हिससे) से एक व्यक्ति के सिर पर वार करता भी दिखता है।

सख्त इस्लामिक नियम लागू करने वाले आईएस ने धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा रखा है और इसे धीमी आत्महत्या की आदत मानता है।

सदस्य लड़ाकों के लिए आईएस की सख्त नियमों और दंड की पुस्तिका के अनुसार, पहली बार धूम्रपान करते पकड़े गए अपराधियों को 40 कोड़ों के मार की सजा और दूसरी बार ऐसा करते पकड़े जाने पर कोड़ों की सजा के साथ कैद का प्रावधान है।

तीसरी बार इस नियम का उल्लंघन करने वाले को भारी मात्रा में हर्जाना देना होता है और उसे सुदूर स्थित किसी शिविर में भेज दिया जाता है।

इस नियम का उल्लंघन करने पर सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा भी मिल सकती है और भारी मात्रा में हर्जाना भी भुगतना पड़ सकता है।

इससे पहले, इसी वर्ष फरवरी में भी एक वीडियो आया था जिसमें मुंह में सिगरेट दबाए आईएस एक वरिष्ठ आतंकवादी की गर्दन काटते हुए दिखाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493