कोचि, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु और केरल के पार्टी नेताओं के साथ इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
कोचि, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु और केरल के पार्टी नेताओं के साथ इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री पोन राधाकृष्णन भी बैठक में मौजूद थे।
भाजपा के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि यह संबंधित राज्यों की कोर कमेटी की बैठक थी। इसमें दोनों राज्यों की पार्टी इकाइयों को आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में सामान्य दिशा निर्देश दिए गए।
नड्डा केरल में पार्टी के मामलों के प्रभारी हैं। केरल में इसी साल चुनाव होने हैं।
सूत्र ने बताया कि तमिलनाडु और केरल के लिए अलग-अलग बैठकें हुईं। इसमें दोनों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों, राज्य के पूर्व पार्टी अध्यक्षों और महासचिवों ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद केरल भाजपा के अध्यक्ष कुम्मानेम राजशेखरन ने संवाददाताओं से कहा, “हमारे दरवाजे हमेशा समूहों, राजनैतिक दलों के लिए खुले हैं जिन्हें हमारी नीतियों में विश्वास है। इस बार हम केरल में सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।”
शाह ने बाद में कोट्टायम में पार्टी रैली को संबोधित किया। इसका आयोजन राजशेखरन की प्रदेशव्यापी राजनैतिक यात्रा के तहत किया गया।
dharmpath.com dharmpath