भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र सोमटेके ने बताया कि अमित शाह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर से गरियाबंद पहुंचेंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी अनिल जैन के आने की भी संभावना है।
सोमटेके के अनुसार, अमित शाह गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस चुनावी सभा में लगभग 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अमित शाह करीब एक घंटे गरियाबंद में रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath