अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप निराधार : राजनाथ

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के खिलाफ आरोप निराधार हैं और इसके साथ ही उन्होंने जय शाह के स्वामित्व वाली कंपनी के कारोबार में राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद कथित तौर पर हुई असाधारण वृद्धि की जांच की मांग खारिज कर दी।

राजनाथ ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा, “ये सभी आरोप आधारहीन हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इससे पहले भी अमित शाह के ऊपर कई आरोप लगाए गए। इस मुद्दे पर जांच की जरूरत नहीं।”

कांग्रेस ने जय शाह के स्वामित्व वाली कंपनी के कारोबार में 2015 के बाद से हुई 16,000 गुना वृद्धि की कथित जांच की मांग की है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष से इस्तीफे की भी मांग की है, जिस पर प्रतिक्रिया जताते हुए राजनाथ ने यह टिप्पणी की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493