अमित शाह के भोज में शामिल होंगे नीतीश कुमार

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) प्रमुख नीतीश कुमार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के रात्रिभोज में शामिल होंगे।

वे मंगलवार दोपहर 2.39 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नीतीश कुमार के एक करीबी नेता ने कहा कि एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने के कारण शाह मतगणना के बाद के लिए रणनीति बना सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान भी इस बैठक में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493