चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को चेन्नई पहुंचे।
अमित शाह का स्वागत पार्टी की तमिलनाडु इकाई की प्रमुख तमिलिसाई सौंदरराजन, केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन व दूसरे सदस्यों ने किया।
शाह पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष का तमिलनाडु दौरा उनके राष्ट्रीय दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath