अमित शाह ने किया ‘दीन दयाल उपाध्याय संपूर्ण वा्मय’ का विमोचन

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन को समर्पित कार्यो की एक श्रृंखला ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय संपूर्ण वा्मय’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य में आने वाली समस्यायों के बारे में उन्होंने पहले ही बता दिया था।

पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संपूर्ण विचारों, बौद्धिक संवादों और आलेखों के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की सभी राजधानी में इस पुस्तक का लोकर्पण किया जाएगा। 15 संस्करण वाले इस संग्रह में उपाध्याय के बताए गए भारतीयता के प्रतिरूप के आधार पर समकालीन समस्याओं को सुलझाने के ²ष्टिकोण एवं समीक्षात्मक विश्लेषण पर प्रकाश डाला गया है।

शाह ने दीनदयाल शताब्दी वर्ष मनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात है जब यह जनशताब्दी वर्ष मनाया गया तब पार्टी के वह अध्यक्ष रहे।

इस कार्यक्रम में वा्मय के संपादक डॉ. महेश चंद्र शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493