अमित शाह ने संघ-भाजपा नेताओं से की गहन मंत्रणा

भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी में चल रही राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की समन्वय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार रात गहन मंत्रणा की। इस बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

भाजपा अध्यक्ष शाह गुरुवार देर शाम दिल्ली से भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने रात को शारदा विहार में संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में शाह ने संघ और भाजपा नेताओं के साथ मौजूदा हालात पर चर्चा की। उन्होंने सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया।

भाजपा अध्यक्ष बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में संघ और भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

राजधानी में संघ-भाजपा की समन्वय बैठक गुरुवार को शारदा विहार शैक्षणिक संस्थान में शुरू हुई, जो शुक्रवार को भी जारी है। इस बैठक में अनुषांगिक संगठन भी हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493