अमित शाह, स्मृति ईरानी ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ ली

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार सुबह राज्यसभा सांसदों के रूप में शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने शाह और स्मृति ईरानी को राज्यसभा सांसद की शपथ दिलाई। ये दोनों ही इस महीने की शुरुआत में गुजरात से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे।

अमित शाह पहली बार राज्यसभा के सांसद बने हैं जबकि स्मृति ईरानी दूसरी बार राज्यसभा पहुंची हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493