अमित शाह 3 से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में

लखनऊ, 31 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ रहेंगे।

लखनऊ, 31 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ रहेंगे।

इस बारे में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीन सितंबर को शाह दोपहर 12:45 बजे वायुयान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 1:45 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे तथा सायं 4:50 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के डॉ. बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम में पार्टी के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6:20 बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर आएंगे। पार्टी अध्यक्ष रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगे तथा चार सितंबर को सुबह 8 बजे अमौसी एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493