मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अमित साध वेब सीरीज ‘इंडिया स्ट्राइक्स-10 डेज’ में नजर आएंगे, जो साल 2016 में उड़ी आतंकवादी हमले पर आधारित है।
इस सीरीज में अमित मेजर टांगो की भूमिका में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह इस भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।
आदित्य बिड़ला समूह के अप्लॉज इंटरटेनमेंट ने गुरुवार को इस वेब सीरीज की कास्ट की घोषणा की।
अमित ने कहा, “मैं असली मिशन पर आधारित वेब सीरीज का हिस्सा बनकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं, जो अभी तक का मेरा सबसे चुनौतिपूर्ण किरदार है।”
‘इंडिया स्ट्राइक्स-10 डेज’ की टीम जल्द ही मुंबई और कश्मीर में शूटिंग शुरू करेगी।
यह शो अगले साल की शुरुआत से प्रसारित होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath