एशियाई खेल (नौकायन) : महिला कनोए एकल में पदक से चूकीं चाम्पा

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला एथलीट चाम्पा मौर्या यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को नौकायन में महिलाओं की कनोए एकल स्पर्धा में पदक से चूक गईं।

चाम्पा को फाइनल स्पर्धा में सातवां स्थान प्राप्त हुआ।

फाइनल स्पर्धा को पूरा करने के बाद चाम्पा को कुल 161.63 अंक हासिल हुए और वह सातवें स्थान पर रहीं। इस कारण वह पद से चूक गईं।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की खिलाड़ी चेन शी को मिला। रजत पदक पर ताइवान की विहान चेन ने कब्जा जमाया और थाईलैंड की अतचारापोर्न डुंगलावा ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493