अमिश त्रिपाठी की किताब का विमोचन टला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। लेखक अमिश त्रिपाठी ने अपनी आगामी किताब ‘सुहेलदेव एंड द बैटल ऑफ बहराइच’ के लॉन्च को स्थगित कर दिया है।

इस किताब के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए थे और यह किताब 16 जुलाई को रिलीज होने जा रही थी।

किताब की कहानी राजा सुखदेव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के राजा थे।

लेखक ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, “यह बताना चाहते हैं कि स्थितियां नियंत्रण से परे हैं। ‘सुहेलदेव एंड द बैटल ऑफ बहराइच’ कोी रिलीज टल गई है।”

उन्होंने कहा, “अगर आपके पास प्री बुकिंग प्रतियां हैं तो आपको जल्द ही रिटेलर से संदेश आ जाएगा कि किस तरह आपका पैसा रिफंड किया जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493