चंडीगढ़, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमृतसर में मेट्रो बस परियोजना की व्यावहारिकता का आकलन करने के लिए जून में इसका परीक्षण संचालन किया जाएगा और इस सेवा का परिचालन सितंबर से किया जाएगा।
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
यह फैसला पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व स्थानीय सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि करीब 1.25 लाख भक्त अमृतसर के हरमंदिर साहिब में रोजाना मत्था टेकने आते हैं, यह फैसला किया गया कि किसी भी कीमत पर परियोजना को शुरू किया जाएगा।
परियोजना के परिचालन की शुरुआत को सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कहा कि सभी निर्माण कार्य जुलाई तक समाप्त हो जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath