अमृतस- पंजाब में अमृतसर से जम्मू-कश्मीर स्थित कटरा जा रही एक बस गहरे गड्ढे में जा गिरी. जम्मू पुलिस के अनुसार इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बस के गड्ढे में गिरते ही उसके अंदर चीख पुकार मच गई. घायल किसी तरह से बचने की कोशिश करने लगे और अपने परिचितों की खोज में जुट गए.जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ. आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी. इसी दौरान जम्मू जिले में कटरा से करीब 15 किमी पहले झज्जर कोटली के पास यह दुर्घटना हुई. हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चली है.
dharmpath.com dharmpath