अमृतसर से बर्मिघम के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने मंगलवार को अमृतसर से इंग्लैंड के शहर बर्मिघम के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की।

यह सेवा हफ्ते में दो दिन मंगलवार व गुरुवार को उपलब्ध रहेगी। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली-अमृतसर-बर्मिघम-अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर उड़ान भरेगा।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया की इस सीधी उड़ान सेवा से न केवल अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर आने वालों को सुविधा होगी, बल्कि दोनों देशों के बीच पर्यटन और व्यापार का रिश्ता और मजबूत होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493