अमृता प्रकाश ‘..अकबर बीरबल’ में बनेंगी राजकुमारी

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘तुम बिन’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री अमृता प्रकाश धारावाहिक ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ की आगामी कड़ियों में एक राजकुमारी की भूमिका निभाएंगी। वह इसे लेकर उत्साहित हैं।

अमृता ने एक बयान में कहा, “सभी भारतीय बच्चों की तरह मैं भी अकबर बीरबल की कहानियां सुनकर बड़ी हुई हैं। मैं बचपन में बीरबल बनती और दोस्तों के साथ मिलकर काल्पनिक रहस्यों व पहेलियों को सुलझाया करती। मुझसे जब बिग मैजिक के इस धारावाहिक में अभिनय करने की बाबत पूछा गया तो मैं इसमें कॉमेडी भूमिका करने को लेकर उत्साहित थी।”

वह ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ में कीकू शारदा और डेलनाज ईरानी सरीखी टीवी हस्तियों के साथ नजर आएंगी।

अमृता ने कहा, “ऐसे अनुभवी और कमाल के कलाकारों के बीच काम करना हमेशा से मेरे लिए पहली प्रेरणा रही है, क्योंकि मुझे चीजें सीखना अच्छा लगता है। इसके अलावा मुझे निभाने के लिए एक राजकुमारी की भूमिका मिली। यह भूमिका बचपन की कई यादें ताजा करने जैसा है।”

अमृता की मौजूदगी वाली कड़ियां गुरुवार व शुक्रवार को प्रसारित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493