नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने डॉ. अमृत कपूर की पेंटिंग्स की सोलो प्रदर्शनी ‘द यूटोपियन वल्र्ड’ का उद्घाटन किया।
इस मौके पर अमृत कपूर ने कहा, “मेरी पेंटिंग्स सकारात्मकता को उजागर करती हैं और मेरे लिए बेहद खुशी का एक स्रोत होगा कि मेरे चित्र एकजुटता, प्यार, करुणा और सहानुभूति को एक साथ शामिल करते हैं।”
उन्होंने कहा, “वे लोगों के अंदर शांति बनाने के लिए प्रोत्साहित करने, भौतिकवादी लक्ष्यों को दूर करने और आत्मा शुद्धि के उद्देश्य से प्रकृति और मानव जाति के साथ लगातार संपर्क के माध्यम से प्रोत्साहित करते हैं।”
अमृत कपूर ने कहा, “हमें जो सब करने की जरूरत है वह सकारात्मक है और मैंने यही अपने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है।”
dharmpath.com dharmpath