अमृत मिशन में ‘सर्वश्रेष्ठ’ छत्तीसगढ़ को मिलेगा 13 करोड़ रुपये का पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 30 सितम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार को इस पुरस्कार से नवाजेंगे करेंगे। छग के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल और उनके विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार को चालू वर्ष 2016 में कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री ने दलहन उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ को इस वर्ष 19 मार्च को राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया था।

मुख्यमंत्री ने उनके हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया था। वहीं आठ सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों छत्तीसगढ़ को साक्षरता भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार शहरी विकास के लिए केंद्र के ‘अमृत मिशन’ के तहत राज्य को मिलने जा रहा है।

अमृत मिशन में छत्तीसगढ़ के एक लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले नौ नगर निगम- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा और अंबिकापुर शामिल हैं। जहां अगले चार वर्षो के लिए जल प्रदाय योजना, सिवरेज प्रबंधन, हरियाली और बाल उद्यानों के विकास के के उद्देश्य से राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा दो हजार 200 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493