अमेजन की अमेरिका में 100,000 नए रोजगारों के सृजन की योजना

वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की ई-वाणिज्य एवं क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी अमेजन ने अमेरिका में अगले 18 महीनों में 100,000 से अधिक नए रोजगारों का सृजन करने की योजना बनाई है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने अमेजन के हवाले से बताया कि वह 2018 के मध्य तक देशभर में 100,000 पूर्णकालिक रोजगारों का सृजन करेगी।

अमेजन की खुदरा बिक्री में इजाफा हुआ है और इसकी वैश्विक बिक्री 2016 की तीसरी तिमाही में 38 फीसदी रही है।

कंपनी ने अक्टूबर 2016 तक 80,000 नए कर्मचारियों की भर्ती की है और इसके बाद अमेजन के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 300,000 हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493