इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 7 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस का वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,708 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सालाना आधार पर सात फीसदी का इजाफा हुआ है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 8.6 फीसदी बढ़कर 17,273 करोड़ रुपये रही है।

इंटरनेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिग स्टैंडर्ड (आईएफआरएस) के तहत कंपनी का शुद्ध लाभ 4.4 फीसदी बढ़कर 54.7 करोड़ डॉलर और सकल आय छह फीसदी बढ़कर 255.1 करोड़ डॉलर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493