अमेजन, नेटफ्लिक्स वीडियो सामग्री के नए द्वारपाल : शेखर कपूर

पणजी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। जानेमाने निर्देशक शेखर कपूर ने कहा है कि फिल्म स्टूडियो और निर्माताओं के बाद प्रसिद्ध वीडियो सामग्री प्लेटफार्म्स अमेजन और नेटफ्लिक्स सिनेमा के नए ‘द्वारपाल’ है। उनकी कल्पना है कि भविष्य की प्रौद्योगिकियां यह सुनिश्चित करेंगी की वीडियो सामग्री की प्रवृत्तियों का निर्देशन ‘द्वारपाल’ नहीं करेंगे, बल्कि आम जनता खुद उसे चुनेगी।

यहां चल रहे 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मौके पर ‘डिजिटल स्पेस – द फ्यूचर अहेद’ विषय पर एक पैनल चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स पर प्रौद्योगिकी-चालित फिल्म वितरण के कारण लोगों द्वारा सिनेमा हॉल जाकर फिल्म देखने का प्रचलन कम हो जाएगा और वे सामाजिक अनुभव प्राप्त करने के लिए कभी-कभार ही सिनेमा हॉल जाया करेंगे।

कपूर ने कहा, “तो अब अमेजन और नेटफ्लिक्स नए द्वारपाल हैं, क्योंकि अब वे तय कर रहे हैं कि वे किसे चुनेंगे। उनसे पहले स्टूडियोज थे और उनसे भी पहले बड़े-बड़े निर्माता थे, जो यह तय किया करते थे.. हम एक ऐसी दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं, जहां आम जनता यह फैसला करेगी कि क्या अच्छा है और क्या बुरा और द्वारपालों को जाना होगा।”

उन्होंने कहा, “एक चीज जो डिजिटल लगातार कर रही है, वह है आइकॉन के विचार को कम कर रही है.. क्या हो रहा है, प्रणाली से जड़ता खत्म हो रही है। अमेजन और नेटफ्लिक्स और फेसबुक ने वास्तव में आइकॉनिज्म के खिलाफ विद्रोह किया, लेकिन अब वे खुद आइकॉन बन गए हैं।”

कपूर ने दावा किया कि भविष्य में निरंतर विकसित तकनीक से वे पारंपरिक संगठन असफल हो जाएंगे, जो लगातार हो रहे विकास से कदम से कदम मिलाकर नहीं चल सकेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493