नोटबंदी प्रणाली को शुद्ध करने के लिए थी : अधिया

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त सचिव हसमुख अधिया ने यहां शनिवार को कहा कि सरकार ने प्रणाली को शुद्ध करने तथा काले धन पर काबू पाने के लिए नोटबंदी लागू की थी।

अधिया ने डीडी न्यूज से कहा, “नोटबंदी प्रणाली को शुद्ध करने तथा काले धन पर काबू पाने के लिए लागू की गई थी।”

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने घरों में बहुत सारी नकदी छुपा रखी थी, नोटबंदी उन छुपी हुई नकदी को मुख्य बैंकिंग प्रणाली में लेकर आ गई।

उन्होंने कहा, “लोगों ने बहुत सारी नकदी अपने घरों में छिपाई हुई थी, जिससे केवल वे लक्जरी वस्तुएं ही खरीदते थे। नोटबंदी ने उन नकदी को बैंकिंग प्रणाली में ला दिया और अब इसका इस्तेमाल लोगों को कर्ज देने में किया जाएगा।”

भारत सरकार ने साल 2016 में आठ नवंबर को नोटबंदी लागू की थी और 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया था।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में अधिया ने कहा कि बड़ी कंपनियों के लिए यह अनिवार्य है कि करों में कमी से हुए फायदे को वे ग्राहकों तक पहुंचाएं।

अधिया ने कहा, “हमने बड़े सामानों पर अब कर कम कर दिया है। अगर हमें कोई विसंगति दिखाई देती है तो हम छोटे खुदरा बिक्रेताओं को नहीं पकड़ेंगे, बल्कि हम बड़ी कंपनियों को पकड़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493