नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। युवाओं के ऑनलाइन फैशन ब्रांड ‘अमेरिकनस्वान डॉट कॉम’ ने फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
सिद्धार्थ अमेरिकन स्वान के युवा परिधान एवं साज सज्जा के सामानों के नए फैशन संग्रह ऐज ओरिजनल का प्रचार करेंगे।
सिद्धार्थ ने एक बयान में कहा, “आज हम सब अच्छे कपड़े पहनना चाहते हैं, अच्छे दिखना चाहते हैं, अपनी खुद की शैली विकसित करना चाहते हैं। हमारी वेशभूषा ही हमारे व्यक्तित्व को जाहिर करती है। मेरी पीढ़ी नए फैशन रुझानों और स्टाइल को पसंद करती है।”
अमेरिकन स्वान के ऐज ओरिजनलन संग्रह में ग्राफिक टीशर्ट, टॉप्स, पोलो, शर्ट डेनिम, ट्राउजर और साज-सज्जा की वस्तुएं शामिल हैं।
अमेरिकन स्वान लाइफस्टाइल कंपनी के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग राजपाल ने कहा, “युवाओं और किशोरों में सिद्धार्थ और उनकी स्टाइल का जलवा है। यह हमारे ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी होगा।”
ऐज ओरिजनल का नया संग्रह ब्रांड की व्यवसायिक वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट अमेरिकनस्वान डॉट कॉम’ पर 399 रुपये से लेकर 1,999 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath