अमेरिका : अश्वेत युवक की हत्या में परिवार करेगा पूरे शहर पर मुकदमा

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसौरी राज्य के फग्र्यूसन में पिछले साल एक अश्वेत नौजवान मिसेल ब्राउन की एक पुलिस अधिकारी द्वारा हत्या के मामले में पीड़ित परिजन पूरे शहर पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। यह जानकारी सेंट लुइस पोस्ट-डिस्पैच में दी गई।

पीड़ित परिवार सेंट लुई काउंटी अदालत में गुरुवार सुबह मुकदमा दर्ज कराएगा और इसके बाद अपने वकील के साथ एक प्रेसवार्ता आयोजित करेगा।

पिछले साल नौ अगस्त को 18 वर्षीय ब्राउन को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने छह बार गोली मारी थी, जिनमें से दो गोलियां उसके सिर में लगी थीं। इस दौरान ब्राउन निहत्था था।

इस घटना के कारण पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुए और दंगे भड़क उठे। साथ ही 0 पुलिस के नस्लीय भेदभाव पर बहस शुरू हो गई थी।

ब्राउन को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी डेरेन व्हाइट को नवंबर में बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था। इस मामले की जांच एक बड़े न्यायालय ने की थी और डेरेन को यह कहकर उन्हें रिहा कर दिया था कि उन्हें उनके खिलाफ अभ्यारोपित करने के सबूत नहीं मिले हैं।

इस घटना के बाद फग्र्यूसन पुलिस प्रमुख समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493