अमेरिका : आग में 35 अपार्टमेंट्स जलकर खाक

वाशिंगटन, 27 दिसंबर (आईएएनएस)।अमेरिका के ह्यूस्टन में आग में लगभग 35 अपार्टमेंट जलकर खाक हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह आग मंगलवार को साउथ ह्यूस्टन में लगी। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन फिर भी इस मशक्कत में छह घंटे से अधिक का समय लगा।

अधिकतर लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा।

रेड क्रॉस सोसाइटी के मुताबिक, आग की वजह से 50 लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा।

अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493