लॉस एंजेलिस, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म ‘मोलीस गेम’ एक बहुत ही प्रासंगिक फिल्म है, जो हाल ही में घटित यौन दुराचार के दावों को दर्शाती है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता लियोपोल्ड गोउट ने यह बाते कहीं।
‘मोलीस गेम’ में अभिनेत्री जेसिका चेस्टन मोली ब्लूम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनका किरदार एक तेजतर्रार ओलंपिक स्तरीय स्की करने वाली खिलाड़ी का है।
हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ब्लूम की कहानी महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित है।
गोउट ने कहा, “वर्तमान समय के इन क्षणों में जब महिलाओं के लिए यह कहना हथियार बन चुका है, ‘बस बहुत हुआ’, मुझे लगता है कि यह एक बहुत प्रासंगिक फिल्म है।” गाउट, जो ब्लूम से मिलते हैं, जब वह अपना न्यूयॉर्क गेम चला रही होती है।
ब्लूम खुद इस बात से सहमत है कि फिल्म बिल्कुल सही समय पर है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपना खेल चलाने के दौरान इस तरह के अनुचित व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा।
ब्लूम ने कहा, “फिल्म में निश्चित रूप से वृद्ध पुरुषों के आधिपत्य के बारे में दर्शाती है। यह फिल्म ताकत के दुरुपयोग के बारे में भी बात करती है।”
dharmpath.com dharmpath