अमेरिका आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

वाशिंगटन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कैलिफोर्निया में 15 फरवरी से 16 फरवरी के बीच दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) सम्मेलन में साझेदार देशों के साथ वार्ता करेंगे।

व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि यह सम्मेलन कैलिफोर्निया में रैंचो मिराज के सनीलैंड्स में होगा, जिसकी मेजबानी पहली बार अमेरिका कर रहा है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने जारी बयान में कहा, “यह साल 2009 से आसियान के साथ अमेरिका की साझेदारी पर आधारित है और इससे एशिया और प्रशांत क्षेत्र के पुर्नसतुलन को मजबूती मिलेगी।”

प्रवक्ता के मुताबिक, इस सम्मेलन से अमेरिका-आसियान की राजनीति, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर आधारित रणनीतिक साझेदारी के तहत मजबूती मिलेगी।

आसियान में ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493