पंजाब में सड़क दुर्घटना, 9 की मौत

अमृतसर, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर जिले में एक मिनी बस की कार से भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात चंडीगढ़ से लगभग 250 किलोमीटर दूर अमृतसर-चौक मेहता रोड पर हुआ। मृतकों में एक लड़की और पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना के बाद आसपास के गांवों के गुस्साए लोगों ने मिनी बस में आग लगा दी। बस का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

पीड़ित ‘घरूका’ नामक वाहन में सवार थे, जिसे बस ने टक्कर मार दी। यह स्थानीय तौर पर बनाया जाने वाला अवैध वाहन होता है।

पुलिस का कहना है कि ‘घरूका’ में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493