अमेरिका, उत्तर कोरिया के प्रतिनिधियों की स्टॉकहोम में मुलाकात

स्टॉकहोम, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच दूसरी बैठक की तैयारियों के मद्देनजर अमेरिका और उत्तर कोरिया के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने यहां मुलाकात की।

स्वीडन के समाचार पत्र डेजन्स नाइहीटर (डीएन) ने यह जानकारी दी।

समाचार पत्र के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री चो सोन हुई एक अज्ञात स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक छोटी टीम के साथ राउंडटेबल वार्ता के लिए स्वीडिश राजधानी स्टॉकहोम में थे।

समाचार पत्र ने शुक्रवार को बताया कि वार्ता में शामिल होने वाले विदेशी राजनयिकों में उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बाइगन भी थे।

स्वीडन के विदेश मंत्री मार्गोट वालस्ट्रॉम और विदेश मामलों की स्टेट सेक्रेटरी एनिका सोडर ने भी प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493